संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मध्यकालीन शिक्षा

                    आठवीं शताब्दी मे भारत पर मुसलमानों के आक्रमण आरम्भ हो गए थे। लेकिन यह आक्रमण मुख्यतः भारतीय धन दौलत को लूटने के लिए ही थे। मोहम्मद गौरी पहला मुसलमान शासक था, जिसने बारहवीं शताब्दी के अंत मे भारत मे मुस्लिम राज्य का शिलान्यास किया। भारत मे मुस्लिम शासन लगभग साढ़े पाँच सौ वर्षों ( कुतबुद्दीन एबक के राज्यरोहन 1206 से प्लासी के युद्ध 1757 ) तक रहा। मुस्लिम शासक विजेता के रूप मे भारत मे आए थे। धार्मिक कट्टरता उनके स्वभाव   मे थी। अतएव उन्होंने अपने विचारों व मान्यताओ के अनुरूप भारतीय शिक्षा के स्वरूप को बदलकर एक नई शिक्षा प्रणाली को जन्म दिया। मुस्लिम शासकों ने प्राचीन भारतीय शिक्षा प्रणाली को नष्ट करने का योजनाबद्ध प्रयत्न किया। भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों को ध्वस्त किया, प्राचीन भारतीय विधालयों को नष्ट किया और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विश्वविधालयों को धूल मे मिलाया। जिस शिक्षा प्रणाली को मुस्लिम शासकों ने जन्म दिया, उसे हम मुस्लिम शिक्षा प्रणाली कह सकते है। मुस्लिम शिक्षा के उदेश्य एवं आदर्श ( Aims and...